BSSC Inter Level Recruitment 2023
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने इंटर स्तरीय पोस्ट के लिए नोटिफिकेशन 2024 जारी की है। कोई भी उम्मीदवार जो BSSC Inter Level Recruitment में रुचि रखता है, वह 27/09/2023 से 09/12/2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। परीक्षा विवरण, वेतनमान, आयु सीमा के लिए , चयन प्रक्रिया, नौकरी की जानकारी और अन्य सभी जानकारी के लिए पूरी पोस्ट को ध्यान से पढ़ें और फिर आवेदन करें।
![BSSC Inter Level Recruitment 2023 Edit Form / Document Upload](https://sarkariresult.cool/wp-content/uploads/2024/01/image-67-1024x768.png)
बिहार कर्मचारी चयन आयोग में नौकरी का सपना देखने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए आयोग की पात्रता परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। तो, जो उम्मीदवार BSSC Inter Level Recruitment की इस योग्यता परीक्षा के लिए पात्र और इच्छुक हैं, वे इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी नीचे दी गई टेबल की हेल्प से प्राप्त कर सकते हैं, इसके अलावा आप नीचे दिए गए लिंक की सहायता से नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर उसको पढ़ सकते हैं।
BSSC Inter Level Recruitment
बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने योग्य उम्मीदवारों को इंटर लेवल पदों के लिए आमंत्रित किया है। भर्ती के नाम पर कुल 12199 पद खाली हैं। आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 09/12/2023 है और जो लोग आवेदन करना चाहते हैं वे bssc.bihar.gov.in के आधिकारिक पोर्टल पर उचित दस्तावेजों और शुल्क के साथ अपने आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है और उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से पहले पदवार पात्रता और आवश्यकताओं की जांच करना आवश्यक है।
बीएसएससी इंटर लेवल भर्ती डिटेल्ड इनफार्मेशन
भर्ती का नाम | BSSC Inter Level Recruitment 2023 |
भर्ती बोर्ड का नाम | बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) |
पद का नाम | इंटर लेवल पद |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
पदों की संख्या | 12199 पद |
आर्टिकल केटेगरी | लेटेस्ट जॉब्स |
आधिकारिक वेबसाइट | bssc.bihar.gov.in |
BSSC Inter Level Recruitment की महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की शुरुआत | 27/09/2023 |
आवेदन करने की आखरी तारीख | 09/12/2023 |
परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आखरी तारीख | 28/01/2024 |
फॉर्म संपादित/दस्तावेज़ अपलोड करने की तारीख | 18/01/2024 से 18/03/2024 |
बीएसएससी इंटर लेवल भर्ती परीक्षा की तारीख | अघोषित |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | परीक्षा से पहले |
Answer Key जारी होने की तारीख | अघोषित |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | अघोषित |
आयु सीमा – 01/08/2023
न्यूनतम आयु ( Min ) | 18 वर्ष |
अधिकतम आयु (Male) ( Max. ) | 37 वर्ष |
अधिकतम आयु (Female) ( Max. ) | 40 वर्ष |
आयु में छूट | इसके अलावा प्राधिकारी परीक्षा नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी गई है। |
आवेदन फीस
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस | 540/- रुपये |
एससी/एसटी | 135/- रुपये |
महिला (बिहार निवासी) | 135/- रुपये |
मोड ऑफ़ पेमेंट | डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान |
इंटर लेवल भर्ती का विवरण
पद का नाम | पदों की संख्या | योग्यता |
इंटर लेवल विभिन्न पद | 12199 | उम्मीदवार के पास भारत में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की डिग्री होनी चाहिए। |
इसके अलावा अन्य पदों और उनकी योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए पूरा नोटिफिकेशन पढ़ें। भर्ती का विवरण जानने के लिए उम्मीदवार अधिसूचना पढ़ें।
BSSC Inter Level Recruitment आवेदन कैसे करे ?
जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र और इच्छुक हैं, वे निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं-
- BSSC Inter Level Recruitment का आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, जिसका सीधा लिंक टेबल में उपलब्ध है।
- आवेदन करते समय महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे मार्कशीट, पहचान पत्र, पता विवरण, अपना फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड/पैन कार्ड आदि अपने साथ रखें।
- उम्मीदवार सबसे पहले “ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आप पेज खुलने पर प्राप्त आईडी और पासवर्ड से लॉगइन करें।
![BSSC Inter Level Recruitment आवेदन कैसे करे ?](https://sarkariresult.cool/wp-content/uploads/2024/01/image-66-1024x529.png)
- और आप पहली बार साइट पर जा रहे हैं तो साइन अप करें और इसके बाद आप को जिस भर्ती के लिए आवेदन करना है उस को भरने के लिए मांगी गई सभी ज़रूरी जानकारी भरे।
- इसके बाद अब आपको पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा, इसे आप ऑनलाइन के ज़रिये से भी जमा कर सकते हैं, लेकिन उससे पहले आप अपने आवेदन पत्र को जांच लें कि आपके द्वारा भरे गए आवेदन पत्र में कोई गलती न हो।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद आपको अपना आवेदन सबमिट करना होगा और उसका प्रिंट अपने पास सुरक्षित रखना होगा।